इस वर्ष सामान्य से कम बारिश का अनुमान

इस वर्ष सामान्य से कम बारिश का अनुमान

इस साल मानसून को लेकर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अपना पहला अनुमान जारी कर दिया है। एजेंसी के अनुसार 2026 में जून से सितंबर के बीच होने वाली कुल बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार मानसून करीब 94 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो कि लॉन्ग पीरियड एवरेज से लगभग 6  प्रतिशत  कम है। इसकी बड़ी वजह अल नीनो को माना जा रहा है जिसका असर बारिश पर पड़ सकता है। स्काईमेट का कहना है कि चार महीनों में देशभर में औसतन 817 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। हालांकि इसमें 5 प्रतिशत  तक ऊपर या नीचे रहने की गुंजाइश भी बताई गई है।

 

सम्बंधित ख़बरें