पाकिस्तान के बाजार आठ बजे तक ही खुलेंगे

पाकिस्तान के बाजार आठ बजे तक ही खुलेंगे

मुंबई [महामीडिया]

 युद्ध का असर अब पाकिस्तान में भी दिखाई देने लगा है। ईंधन संकट गहराने के चलते सरकार ने देशभर में कड़े नियम लागू कर दिए हैं ।अब देश के अधिकतर हिस्सों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। रेस्तरां, बेकरी और अन्य खाने-पीने की दुकानें रात 10 बजे तक बंद करनी होंगी। इसके अलावा शादी हॉल भी रात 10 बजे के बाद खुले नहीं रह सकेंगे।मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन नियमों से छूट दी गई है ताकि जरूरी दवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

 

सम्बंधित ख़बरें