इजरायली दूतावास के पास गोलीबारी में दो हमलावरों की मौत
मुंबई [महा मीडिया]
तुर्किये के इंस्तानबुल शहर में आज मंगलवार को इजराइल के दूतावास के पास गोलीबारी हुई है। कुछ लोग बंदूक लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी उत्तर में गोली चलाई। इस गोलीबारी में 2 हमलावर मारे गए और एक को पुलिस ने पकड़ लिया है । एक पुलिसवाला भी घायल हो गया है । घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई है । इस मामले की जांच की जा रही है अभी तक हमलावरों का उद्देश्य पता नहीं चल पाया है।