कश्मीर में पांच आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर [महामीडिया]
श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इसमें 16 साल से चकमा दे रहा लश्कर का कुख्यात आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा भी शामिल है।