पूर्व विधायक राजेंद्र भारती केस में सुनवाई 15 अप्रैल तक टली
भोपाल [ महामीडिया] पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाते हुए अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल तय की है। दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका पर अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। न्यायाधीश डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद यह आदेश दिया। बैंक से धोखाधड़ी के 27 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई गई है।