म.प्र. कैबिनेट ने फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने की स्वीकृति दी

म.प्र. कैबिनेट ने फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने की स्वीकृति दी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. कैबिनेट ने प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को स्वीकृति दे दी है। मोहन यादव कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह इंस्टीट्यूट प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन पर रिसर्च और बजट आकलन समेत अन्य वित्तीय व्यवस्थाओं के लिए काम करेगा। इसका संचालन शुरुआत में प्रशासन अकादमी से किया जाएगा।  कैबिनेट बैठक में मंदसौर जिले में गांधी सागर बांध से जुड़ी कातन सिंचाई परियोजना को अनुमति दी गई है। इस परियोजना में 3500 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 120 गांवों के 1358 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने अन्य निर्णयों मे चना और मसूर की खरीदी को भी अनुमति  दी है। चने का भाव 5000 रुपए और मसूर का 5800 रुपए क्विंटल है। सरकार चने के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत खरीदी करेगी और मसूर का 100 प्रतिशत खरीदी करने का निर्णय किया गया है। वाणिज्यिक कर विभाग की 8 योजनाओं को निरंतर जारी रखने की अनुमति दी गई है । मुख्यमंत्री यादव ने कैबिनेट बैठक से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंबेडकर  जयंती के कार्यक्रम 8 अप्रैल से आरंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें