नवीनतम
महर्षि संस्थान में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ 2 अप्रैल को
भोपाल ( महामीडिया ) महर्षि महेश योगी संस्थान में आगामी 2 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे देश के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों एवं महर्षि संस्थानों में एक साथ एक समय पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के महर्षि मंगलम भवन में महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्यामार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के नेतृत्व में रखा गया है जो की प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर पूरे देश में एक लाख से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।