नवीनतम
महर्षि संस्थान में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ 2 अप्रैल को
भोपाल [महामीडिया ] महर्षि महेश योगी संस्थान में आगामी 2 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। महर्षि विद्यामंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी के कुशल नेतृत्व में 11 बार श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। मुख्य कार्यक्रम महर्षि मंगलम भवन भोपाल में रखा गया है जो कि प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। श्री हनुमान जयंती का पर्व एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ संपूर्ण देश में स्थित 165 से अधिक महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों सहित पूरे देश में स्थित महर्षि संस्थानों में एक साथ एक समय पर प्रारंभ होगा। जिसमें लाखों लोग एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।