नवीनतम
चार धाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर
भोपाल [महामीडिया ] देश के उत्तराखंड राज्य में चारों धाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चारों धामों के पट खुलने की तिथियां घोषित हो चुकी हैं और चारों धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीयन निरंतर जारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य में स्थित चारों धामों में तीर्थ यात्राओं को लेकर तैयारियां द्रुत गति से जारी हैं। स्थानीय स्तर पर तीर्थ यात्राओं को श्रद्धालुओं के लिए सुलभ एवं सुविधाजनक बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं।