मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

भोपाल [महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया इसी के साथ सालों पहले देखा गया एक सपना आखिरकार पूरा गया। जनसभा में लगभग हजारों लोग शामिल हुए। मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या उद्घाटन हो गया। उन्होंने कहा कि अभी आधा उद्घाटन हुआ है। आप सभी हाथ में मोबाइल की लाइट जलाकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। उन्होंने कार्यक्रम में आए युवाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस भीड़ को यहां अपना भविष्य नजर आ रहा है। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ यूपी पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन गया है। इस एयरपोर्ट के शिलान्यास और उद्घाटन का कार्य आपने मुझे दिया। मैंने आपके हाथों से इसका उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है।

  • यात्री क्षमता: शुरू में 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA), जो आगे बढ़कर 70 MPPA तक हो जाएगी।
  • रनवे: 3,900 मीटर लंबा रनवे, जो बड़े विमानों (कोड-E) का संचालन कर सकेगा।
  • नेविगेशन सिस्टम: इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग के साथ 24 घंटे हर मौसम में उड़ान संचालन संभव।
  • कार्गो हब: मल्टी-मोडल कार्गो सुविधा, शुरू में 2.5 लाख मीट्रिक टन माल ढुलाई क्षमता, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है।
  • बहु-मोडल कनेक्टिविटी: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एयरपोर्ट को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन से पूरी तरह जोड़ा गया है।
  • पर्यावरण अनुकूल: शून्य उत्सर्जन वाली सुविधा, ऊर्जा-कुशल प्रणालियां और भारतीय विरासत से प्रेरित वास्तुकला (घाटों व हवेलियों की याद दिलाने वाला डिजाइन)।

सम्बंधित ख़बरें