रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेला 11 अप्रैल से
भोपाल [महामीडिया] केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय वृहद उन्नत कृषि मेला प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया और कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आयोजन की रूपरेखा अनुसार बैठक व्यवस्था, विभिन्न सत्रों के लिए स्थल, स्टॉल और तकनीकों के सजीव प्रदर्शन आदि के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।