नवीनतम
नवरात्रि के दौरान भोपाल में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का नया रिकॉर्ड
भोपाल [महामीडिया] भोपाल जिले में एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर जमकर रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इसका असर नवरात्र के नौ शुभ दिनों में देखने को मिला है इस दौरान करीब छह हजार 306 रजिस्ट्रियों के साथ पंजीयन विभाग को 148 करोड़ का राजस्व मिला है। इन नौ दिनों में एक महीने बराबर दस्तावेज रजिस्टर्ड हुए और राजस्व मिला जो एक रिकॉर्ड है।