म.प्र.में लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना
भोपाल [महामीडिया] प्रदेश में 29 मार्च से आंधी और बारिश का एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है इस सिस्टम का असर अगले 3 दिनों तक रहेगा जिससे भोपाल समेत प्रदेश के करीब 22 जिलों में झमाझम बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है वहीं पश्चिमी हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी नर्मदापुरम में रही जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा खजुराहो में 39.6 डिग्री, मंडला में 39.5 डिग्री, खंडवा में 39.1 डिग्री और रतलाम में 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।