भोपाल में चारकोल निर्माण संयंत्र का ट्रायल प्रारंभ
भोपाल [महा मीडिया] भोपाल के आदमपुर छावनी में सूखे कचरे से कोयला बनेगा। इसके द्वारा 400 टन सूखे कचरे का निपटारा हो सकेगा। शहर से निकलने वाले सूखे कचरे के पूरे निपटारे के टारगेट को पूरा करने के लिए आदमपुर खंती में टोरिफाइड चारकोल प्लांट लगा है। इसका ट्रायल रन प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन 400 टन सूखे कचरे से टोरिफाइड चारकोल का निर्माण किया जाएगा। यहां निर्मित टोरिफाइड चारकोल को एनटीपीसी स्वयं के उपयोग में लेगी।