एक अप्रैल से बिजली की दरों में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

एक अप्रैल से बिजली की दरों में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

भोपाल [महा मीडिया] म.प्र में बिजली उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से  झटका लगने जा रहा है। म.प्र.में बिजली की दरों में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है जो नई दरें  एक अप्रैल से लागू होंगे। म.प्र विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी कर दिया है। इस बार बिजली कंपनियों ने 10 से 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था लेकिन आयोग ने केवल 4.80% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। कुछ श्रेणियों में बढ़ोतरी नहीं की है।

सम्बंधित ख़बरें