नवीनतम
बालाघाट सड़क हादसे में तीन लोग जलकर मरे
भोपाल (महामीडिया ) बालाघाट जिले में शनिवार की रात्रि 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण कार में आग लग गई जिससे 6 सवार व्यक्तियों में से तीन की जिंदा जलकर मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घटना बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।