नवीनतम
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज होगी जारी
नई दिल्ली (महामीडिया): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इस चरण में 142 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही इस चरण के लिये नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उम्मीदवार 9 अप्रैल तक पर्चे भर सकते हैं। अगले दिन, नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
इस बीच, चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन भरने का कार्य चल रहा है। नामांकन छह अप्रैल तक दाखिल किये जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा।