तूफान मोन्था के कारण समुद्र में ऊंची लहरें

तूफान मोन्था के कारण समुद्र में ऊंची लहरें

काकीनाडा [महामीडिया]  चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से ​​​​​​गुजरकर आज बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। इसका असर ओडिशा के आठ जिलों गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में दिख रहा है।  इन जिलों से 11 हजार लोगों को निकाला गया है। 30 हजार लोगों को निकालने की तैयारी है। इससे पहले मंगलवार रात में चक्रवात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया  था। मंगलवार शाम 7.30 बजे से देर रात लगभग 1 बजे तक लगभग 5 घंटे लैंडफॉल रहा।

सम्बंधित ख़बरें