सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

मुंबई [महामीडिया] आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव ₹97,000 से नीचे चला गया जबकि चांदी की कीमतों में भी करीब 1% की कमी आई अब यह 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। इस गिरावट की बड़ी वजह है इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा। इस खबर ने सोने की सुरक्षित निवेश  की मांग को कम कर दिया जिसका असर अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है ।

सम्बंधित ख़बरें