
सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का योग
भोपाल [महामीडिया] 21 सितंबर सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या को सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए देश में इसका सूतक भी नहीं रहेगा। जिन जगहों पर यह ग्रहण दिखेगा वहां ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाएगा और ग्रहण खत्म होने तक रहेगा।