सात दिन बाद आज शेयर बाजार में गिरावट

सात दिन बाद आज शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई [महामीडिया]लगातार 7 दिन तेजी के बाद आज गुरुवार 24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 250 अंक गिरकर 79,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज  का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 200 अंकों से ज्यादा का गोता लगा तो 15 मिनट बाद ये ग्रीन जोन में फिर 80,000 के पार निकल गया लेकिन अगले ही पल ये फिर से गिरावट के साथ कारोबार करने लगा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुआ। इस बीच शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग स्टॉक्स में देखने को मिली और ICICI Bank से लेकर HDFC Bank तक के शेयर रेड जोन में कारोबार करते दिखे। 

सम्बंधित ख़बरें