महर्षि संस्थान में दीपावली महोत्सव आज

महर्षि संस्थान में दीपावली महोत्सव आज

भोपाल[ महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान भोपाल में आज दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी 121 वैदिक पंडितों के साथ मिलकर वैदिक विधि विधान से दीपावली पूजन के साथ माता लक्ष्मी, गणेश भगवान एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना सम्पन्न करेंगे। यह दीपावली महोत्सव शाम सात बजकर तीन मिनट से प्रारंभ होगा। इस तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव का आयोजन भोजपुर मंदिर मार्ग छान भोपाल के महर्षि उत्सव भवन में किया जाएगा। इस संपूर्ण तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जा रहा है। जो श्रद्धालु किसी कारणवश आध्यात्मिक कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर शामिल नहीं हो सकते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय ग्रामीण नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें