नवीनतम
म.प्र. के कई जिलों में घना कोहरा
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। ग्वालियर में गुरुवार रात से ही कोहरा बना हुआ है और शुक्रवार सुबह 9 बजे तक हालात नहीं सुधरे।रीवा और सतना में विज़िबिलिटी 50 मीटर से कम रही। सागर और रीवा समेत 12 ज़िलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।