महाकाल मंदिर में पांच दिवसीय दीपपर्व की शुरुआत

महाकाल मंदिर में पांच दिवसीय दीपपर्व की शुरुआत

भोपाल [महामीडिया] इस बार पांच दिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ शनि प्रदोष के संयोग के साथ हो रहा है। यह पर्व 18 अक्टूबर से शुरू होगा।  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज शनिप्रदोष के शुभ संयोग में आई धनत्रयोदशी (धन तेरस) से पांच दिवसीय दीपपर्व का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्र में सुख-समृद्धि के लिए भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित कर महापूजा की जाएगी। 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी और 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी। दीपपर्व के लिए मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा की जा रही है।

 

सम्बंधित ख़बरें