नवीनतम
भिवाड़ी रसायन कारखाने हादसे में अभी तक आठ श्रमिकों की मौत
जयपुर (महामीडिया) राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर में आज सोमवार को एक रसायन कारखाने में आग लगने से आठ श्रमिक जिंदा जल गए और अब भी दो कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र की है।