थोक महंगाई बढ़कर दस महीने के शीर्ष पर
भोपाल [महामीडिया] जनवरी में थोक महंगाई बढ़कर 1.81% पर पहुंच गई है। इससे पहले दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। यह 10 महीनों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2025 को यह 2.05% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज 16 फरवरी को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। इस दौरान खाद्य पदार्थों और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की लागत में बढ़ोतरी देखी गई।