बिहार के सात जिलों में बाढ़

बिहार के सात जिलों में बाढ़

भागलपुर [ महा मीडिया ] बिहार में गंगा समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे भागलपुर, वैशाली, मुंगेर और बेगूसराय सहित 7 जिलों में बाढ़ आ गई है। इससे 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज हो गया है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना जिले की 24 पंचायतें भी बाढ़ से घिरी हैं।  वहीं पटना, वैशाली, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर के निचले इलाके में घुसने से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेना पड़ा है। जिला प्रशासन की टीम बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेज बांट रही है। कई जगह लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल भी बंद कर दिए गए है।

सम्बंधित ख़बरें