अमेरिका में बेघर लोगों को तुरंत वॉशिंगटन खाली करने के आदेश

अमेरिका में बेघर लोगों को तुरंत वॉशिंगटन खाली करने के आदेश

मुंबई [महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में बेघर लोगों को तुरंत राजधानी खाली करने का आदेश है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अपराध की समस्या से निपटने के लिए लिया जा रहा है। ट्रम्प ने लिखा कि बेघर लोगों को ‘तुरंत’ राजधानी से बाहर जाना होगा। बेघरों को रहने की जगह दी जाएगी लेकिन वह जगह राजधानी से काफी दूर होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अपराधियों को कहीं भेजने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें सीधे जेल में डाला जाएगा। उन्होंने तंबुओं और गंदगी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि अब नरमी बतरने का समय नहीं है। अब राजधानी वॉशिंगटन को वापस साफ और सुरक्षित बनाना होगा।

सम्बंधित ख़बरें