नवीनतम
गुजरात के कई जिलों में बारिश
उज्जैन [महामीडिया] अरब सागर में बने सिस्टम के कारण गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भावनगर के महुवा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा करीब 8 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। सोमवार को इसके समुद्री तूफान 'चक्रवात मोन्था' में बदलने की संभावना है। इसका केंद्र विशाखापट्टनम से 830 किमी पूर्व दिशा में है। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण सोमवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।