ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर ₹25 लाख की गई

ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर ₹25 लाख की गई

भोपाल [महामीडिया] केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख कर दी है। यह नया नियम 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा लेकिन यह लाभ सभी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। सरल शब्दों में कहें तो केवल केंद्रीय सिविल कर्मचारी ही इस बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का लाभ ले पाएंगे। यह बढ़ी हुई सीमा सार्वजनिक उपक्रमों ,बैंकों, रिज़र्व बैंक , स्वायत्त संस्थानों, विश्वविद्यालयों, राज्य सरकारों या समाजों से जुड़े कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी।

 

सम्बंधित ख़बरें