अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प छह साल बाद जापान के दौरे पर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प छह साल बाद जापान के दौरे पर

मुंबई [महामीडिया] अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 6 साल बाद जापान के दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले ट्रम्प आखिरी बार 2019 में जापान आए थे। वह जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डील पर बात करेंगे। ट्रम्प के रास्ते पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है और एयर स्पेस भी बंद है। यह जापान का 2002 के बाद सबसे बड़ा सिक्योरिटी ऑपरेशन है।इसकी बड़ी वजह पिछले 5 साल में जापान के दो पूर्व पीएम पर हुए जानलेवा हमले भी हैं। जापान ने पहले ही अमेरिका में 46 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने का वादा किया है। ट्रम्प के दौरे पर इसकी डिटेल तय होंगी।ट्रम्प चाहते हैं कि जापान अमेरिका में चिप्स, दवाइयां, जहाज और एनर्जी जैसे सेक्टर में पैसा लगाए। इससे अमेरिका में नौकरियां बढ़ेंगी और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।

सम्बंधित ख़बरें