इस वर्ष आठ हजार सरकारी विद्यालयों में एक भी प्रवेश नहीं हुआ

इस वर्ष आठ हजार सरकारी विद्यालयों में एक भी प्रवेश नहीं हुआ

भोपाल [महामीडिया] देश में कुल 7,993 स्कूल ऐसे पाए गए हैं जिनमें एजुकेशनल सेशन 2024–25 के दौरान एक भी स्‍टूडेंट का इनरोलमेंट नहीं हुआ है। इन 7,993 स्कूलों में कोई इनरोलमेंट नहीं हुआ है फिर भी इनमें 20,817 टीचर्स पढ़ा रहे हैं। सबसे ज्‍यादा जीरो इनरोलमेंट वाले स्कूल पश्चिम बंगाल में हैं यहां 3,812 स्कूलों में जीरो इनरोलमेंट है। इसके बाद तेलंगाना में 2,245 स्कूल और 1,016 शिक्षक हैं। तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है यहां 463 जीरो-इनरोलमेंट स्कूल है और इनमें 223 टीचर्स हैं। यह जानकारी हाल ही में जारी एक रिपोर्ट से मिली है। जीरो इनरोलमेंट वाले स्कूलों की संख्या में इस साल गिरावट आई है। साल 2023–24 में 12,954 स्कूल जीरो इनरोलमेंट वाले थे वहीं 2024–25 में यह संख्या घटकर 7,993 रह गई यानी लगभग 38% की कमी। हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इस समय कोई भी जीरो इनरोलमेंट वाला स्कूल नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें