नवीनतम
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस आज
भोपाल [महा मीडिया] अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में वनों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। वन पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता को संरक्षित करने और मानव जीवन को आवश्यक संसाधन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण और वनों की कटाई के कारण वैश्विक स्तर पर वन क्षेत्र पर संकट बढ़ रहा है।