ज्योतिषी मामले में महाराष्ट्र के महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

ज्योतिषी मामले में महाराष्ट्र के महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

मुंबई [महामीडिया] महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष ने चाकणकर पर आरोपी खरात से संबंध के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा था। शिवसेना की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने दावा किया था कि खरात के प्रभाव में आकर चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अपनी अनामिका या तीसरी उंगली काट ली थी। अंधारे ने ऐसी तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें चाकणकर की तीसरी उंगली पर पट्टी बंधी हुई दिख रही थी ।

सम्बंधित ख़बरें