दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में हादसा

दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में हादसा

भोपाल [महा मीडिया] दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में आज शनिवार सुबह ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग घायल हैं। हादसे में 4 लोग अब भी लापता हैं। कई कर्मचारी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए जिससे घायल हुए। आग इतनी भीषण थी कि इमारत का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया और बचाव दल को अंदर घुसने में घंटों लग गए।आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज विस्फोट की आवाज सुनी। इसके बाद आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई।आग बुझाने और राहत-बचाव के लिए पुलिस और इमरजेंसी कर्मी तैनात हैं ।

सम्बंधित ख़बरें