नवीनतम
विश्व जल दिवस कल
भोपाल [महामीडिया] विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पानी के महत्व को समझना और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जल, जीवन का आधार है और पृथ्वी पर सभी जीवों के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। लेकिन बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण और अनियंत्रित दोहन के कारण पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसीलिए 1993 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई ताकि जल के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाई जा सके।