मथुरा में साधु गौरक्षक की मौत पर हंगामा

मथुरा में साधु गौरक्षक की मौत पर हंगामा

भोपाल [महा मीडिया] मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे।ईद के दिन मथुरा जिले के छाता क्षेत्र में गौसेवक बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।इस घटना से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इसे केवल दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया जिससे लंबा जाम लग गया और आम यात्रियों व वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें