अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति श्याम शिला को तराशकर बनेगी 

अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति श्याम शिला को तराशकर बनेगी 

अयोध्या [ महामीडिया] अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए भगवान श्रीराम की मूर्ति श्याम शिला को तराशकर बनाई जाएगी । मूर्ति मैसूरु (कर्नाटक) के प्रसिद्ध मूर्तिकार  बनाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य ने बताया कि ट्रस्ट की दो दिनी बैठक में मूर्ति के स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया। प्रपन्नाचार्य ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति की संरचना इस तरह होगी जैसे पांच साल के बालक के चेहरे और शरीर की होती है। खड़ी मुद्रा में भगवान के बाएं कंधे पर धनुष होगा। मूर्ति की ऊंचाई करीब 5 फुट होगी प्रपन्नाचार्य ने बताया कि कर्नाटक के करकर और हेगे देवेन कोटे गांवों से अयोध्या लाई गई शिलाओं से मूर्ति को तराशा जाएगा। मूर्तिकार अरुण तय करेंगे कि किस शिला से मूर्ति बनाई जाए। देश के 5 चित्रकार मूर्तिकारों की कमेटी ने पुणे के प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत के चित्र पर सहमति जताई है। इसी चित्र के आधार पर मूर्ति को आकार दिया जाएगा। पिछले 5 महीनों में कर्नाटक से 5, राजस्थान से 4, ओडिशा से 1, नेपाल से 2 शिलाएं लाई गईं। हालांकि कर्नाटक से लाई गई कृष्ण शिला से राम की मूर्ति बनाने पर सहमति बनी है।

सम्बंधित ख़बरें