
शेयर बाजार गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया] आज शुक्रवार 25 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79,212 के स्तर पर और निफ्टी भी 207 अंक गिरकर 24,039 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स करीब 1155 अंक गिरकर 78,645 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी 386 अंक की गिरावट थी।