महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव 6 फरवरी से

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव 6 फरवरी से

भोपाल [महामीडिया] महाकाल मंदिर में 6 से 15 फरवरी तक शिव नवरात्र के रूप में महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे और नौ दिन नव रूपों में भक्तों का मन मोहेंगे। शिव नवरात्र में अभिषेक पूजन का विशेष अनुक्रम रहेगा इसके चलते भगवान की आरती व पूजन का समय भी बदलेगा। मंदिर प्रशासन ने महापर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। महाकाल देश का एक मात्र ज्योतिर्लिंग हैं जहां फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक शिवनवरात्र मनाई जाती है। वस्तुत: यह शिव पार्वती के विवाह का उत्सव है। मंदिर की पूजन परंपरा में इसे लोकपर्व के रूप में मनाया जाता है। इन नौ दिनों में भगवान महाकाल दूल्हा बनते हैं और उसी प्रकार से उनकी पूजा अर्चना का क्रम सुनिश्चित किया जाता है। नौ दिन भगवान का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार होता है।

सम्बंधित ख़बरें