मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना व्यक्त की

मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना व्यक्त की

नई दिल्ली (महामीडिया) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है और राज्य इस लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। मोदी नीति आयोग  की नौवीं शासी परिषद की बैठक में यह कहा।

बैठक 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर केंद्रित है। इस बैठक का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच सहभागी संचालन तथा सहयोग को बढ़ावा देना, वितरण तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

सम्बंधित ख़बरें