म.प्र. में मानसून 15 जून तक

म.प्र. में मानसून 15 जून तक

भोपाल [महामीडिया] मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार म.प्र. में मानसून 15 जून तक पहुंचने का अनुमान है । इससे पहले प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को भोपाल समेत 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा । प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय 15 जून तक प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने मध्य प्रदेश में मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की भी उम्मीद जताई है। बता दें कि पिछले वर्ष प्रदेश में मानसून छह दिन की देरी से 21 जून को आया था।

सम्बंधित ख़बरें