सिविल सेवा में म.प्र. के 45 से ज्यादा युवा चयनित

सिविल सेवा में म.प्र. के 45 से ज्यादा युवा चयनित

भोपाल [ महामीडिया] सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के 45 से ज्यादा युवाओं का सिलेक्शन हुआ है।  ग्वालियर की आयुषी बंसल को 7वीं रैंक मिली है। इससे पहले आयुषी ने 2023 में 97वीं व 2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी । शिवपुरी जिले के करैरा की रहने वाली कृतिका नौगरेया ने परीक्षा में 400वीं रैंक हासिल की है। कृतिका ने बताया कि उनका ये तीसरा प्रयास था। वे 2021 से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहीं थी । धार के यतीश अग्रवाल को 761 रैंक मिली है। यतीश ने IIT दिल्ली से बीटेक किया है। इंदौर की रहने वाली खुशी कनेरिया का भी  चयन हुआ है। खुशी की ऑल इंडिया रैंक- 453 है। खुशी के पिता राकेश कनेरिया धार के खनिज अधिकारी हैं। मंदसौर जिले के गरोठ के रहने वाले ऋषभ चौधरी ने 28 रैंक की हासिल की है । इटारसी के गरीबी लाइन निवासी मोनू शर्मा ने 359वी रैंक हासिल की है ।

सम्बंधित ख़बरें