नवीनतम
शेयर बाजार 94 अंकों की गिरावट पर बंद
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही आज लाल निशान पर बंद हुए। शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर खुला। अंत में यह 94.73 अंक की गिरावट लेकर 83,216.28 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी-50 25,433 अंक पर खुला। यह 17.40 अंक की गिरावट लेकर 25,492 पर बंद हुआ। कारोबार में सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़त वाला शेयर रहा। इसमें करीब 1.08% की तेजी आई। इसके बाद ईटर्नल और इंफोसिस के शेयरों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा गिरा इसमें करीब 3.37% की गिरावट रही। इसके अलावा एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर भी कमजोर रहे।