शक्तिशाली तूफान मेलिसा जमैका की ओर बढ़ा

शक्तिशाली तूफान मेलिसा जमैका की ओर बढ़ा

भोपाल [महामीडिया] हरिकेन मेलिसा 2025 का सबसे शक्तिशाली तूफान बन गया है। यह कैरिबियाई देश जमैका की ओर बढ़ रहा है। अब तक जमैका में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हरिकेन मेलिसा पहले ही हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक में तबाही मचा चुका है। यहां चार लोगों की जान गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह तूफान विनाशकारी और जानलेवा साबित हो सकता है। मेलिसा की रफ्तार 175 मील प्रति घंटा यानी लगभग 282 किमी/घंटा तक पहुंच गई है। इससे यह कैटेगरी-5 हरिकेन बन गया है। यह तूफानों की सबसे खतरनाक श्रेणी है। यह तूफान आज मंगलवार सुबह  जमैका के तट से टकरा सकता है।

 

 

सम्बंधित ख़बरें