म.प्र. के भोपाल सहित कई जिलों में बारिश

म.प्र. के भोपाल सहित कई जिलों में बारिश

भोपाल [महा मीडिया] म.प्र. में मौसम इन दिनों अचानक बदल गया है और कई जिलों में बारिश, ओले और तेज आंधी का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे तेज बारिश हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे फिर से बादल जमकर बरसे। मौसम में ठंडक घुल गई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। इन इलाकों के किसानों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

सम्बंधित ख़बरें