नवीनतम
म.प्र.में राजगढ़ सबसे ठंडा नगर
भोपाल [महामीडिया] भोपाल सहित प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर चल रही है। इस बीच भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। पचमढ़ी में तापमान 6.4 और इंदौर में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। 5.8 डिग्री तापमान के साथ राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। भोपाल में लगातार 11वें दिन शीतलहर चली।