पाचन तंत्र के लिए रामबाण कच्चा पपीता

पाचन तंत्र के लिए रामबाण कच्चा पपीता

भोपाल [महामीडिया] अक्सर किचन में अनदेखा किया जाने वाला कच्चा पपीता वास्तव में किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंजाइम, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे सेहत के लिए बेहद खास बनाते हैं। वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और कई गंभीर बीमारियों से बचाव में यह नेचुरल मेडिसिन की तरह काम करता है। कच्चा पपीता विटामिन-ए, सी, ई और फाइटो-न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और कैंसर व हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देते हैं।इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसका सेवन संक्रमण से बचाव में मदद करता है और सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।कच्चा पपीता लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके फाइबर शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। कच्चे पपीते का सेवन स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है और दाग-धब्बे कम करता है। इसका फेसपैक पिग्मेंटेशन और मुंहासों में राहत देता है। वहीं इसमें मौजूद एंजाइम बालों को पोषण देकर झड़ने से बचाते हैं। कच्चा पपीता पाचन तंत्र के लिए रामबाण है। इसमें पाया जाने वाला पपेन एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करता है और फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है। कच्चे पपीते में सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं जो गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें