हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू
भोपाल [महामीडिया] हिमाचल प्रदेश में मशहूर श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू हो गई है। 2 दिन में अलग-अलग ग्रुपों में 3,200 श्रद्धालु श्रीखंड दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज मंगलवार सुबह श्रीखंड पहुंच गया है। यह यात्रा 27 जुलाई तक चलेगी। श्रीखंड महादेव मंदिर समुद्र तल से 18,570 फीट की ऊंचाई पर है। इस यात्रा को दुनिया की सबसे खतरनाक ट्रैकिंग वाली धार्मिक यात्राओं में से एक माना जाता है। जिसमें श्रद्धालुओं को 32 किलोमीटर के संकरे रास्ते पर पैदल चलना पड़ता है। इस दौरान उन्हें बर्फ के 4 ग्लेशियर और चट्टाननुमा पहाड़ियां पार करनी पड़ती हैं।