शेयर बाजार गिरावट पर

शेयर बाजार गिरावट पर

मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट लेवल पर ओपन हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 50 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर 83,387.03 पर ओपन हुआ। इसी तरह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में लगभग सपाट लेवल 25,427.85 पर ओपन हुआ। सुबह यह 18.75 अंक  की बढ़त लेकर 25,480.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट है। टाइटन का शेयर करीब 5% नीचे है। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 4% चढ़कर कारोबार कर रहा है। जोमैटो, टाटा मोटर्स और अडाणी पोर्ट्स 1% तक ऊपर हैं।निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट है, वहीं 19 शेयर्स ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें